![]()
गुजरात, राजस्थान और पंजाब समेत पश्चिमी भारत से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड ने ट्रेन संख्या 19223/19224 साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस का विस्तार श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन तक करने की मंजूरी दे दी है। श्रद्धालुओं को जम्मू से दूसरी ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे ने इस ट्रेन का ठहराव शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर भी निर्धारित किया है। रेल अधिकारियों के मुताबिक, विस्तारित सेवा के औपचारिक शुभारंभ की तारीख और नई समय-सारणी जल्द जारी की जाएगी। जम्मू में ट्रेन बदलने के झंझट से मिलेगी मुक्ति अब तक गुजरात, अहमदाबाद, राजस्थान और पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं को जम्मू तवी स्टेशन पर उतरकर कटड़ा जाने के लिए दूसरी ट्रेन, बस, टैक्सी या स्थानीय साधनों का सहारा लेना पड़ता था। इससे बुजुर्गों, बच्चों और परिवारों को सामान के साथ काफी परेशानी होती थी। समय व अतिरिक्त खर्च भी लगता था। रेलवे के इस फैसले के लागू होने के बाद यात्रियों को ट्रेन बदलने और सामान बार-बार लादने-उतारने की जरूरत नहीं होगी। जम्मू और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर भी होगा ठहराव रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यह ट्रेन अपने निर्धारित रूट पर जम्मू तवी होते हुए आगे चलेगी। कटड़ा पहुंचने से पहले ट्रेन ‘शहीद कैप्टन तुषार महाजन’ रेलवे स्टेशन, जिसे पहले उधमपुर के नाम से जाना जाता था, पर भी रुकेगी। इसके बाद ट्रेन अपने अंतिम पड़ाव ‘श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा’ पहुंचेगी। जल्द घोषित होगी नई समय सारणी और शुरुआत की तिथि उत्तर रेलवे (जम्मू मंडल) के जनसंपर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि विस्तारित सेवा के औपचारिक शुभारंभ की तारीख और नई समय-सारणी जल्द जारी की जाएगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा की योजना, सीट आरक्षण और ट्रेन की अपडेट जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या स्टेशन पूछताछ काउंटर से जानकारी लेते रहें। उन्होंने कहा कि उत्तर रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, किफायती और सुगम रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
Source link
गुजरात-पंजाब से वैष्णो देवी जाने वालों की राह आसान:साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस का तक विस्तार, रेलवे बोर्ड की मंजूरी; अब ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं
