गुरुग्राम उद्योग विहार वाइन शॉप में लगी आग:लाखों की शराब जली, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं




गुरुग्राम के उद्योग विहार इलाके में शनिवार दोपहर एक वाइन शॉप में आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखी लाखों रुपए की शराब जल गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास के क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आग की लपटें तेजी से फैलने के कारण आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड और संबंधित अधिकारी आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। यहां देखे फोटो…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *