![]()
गुरुग्राम में क्विक-कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट में काम करने वाली युवती आरती की उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में मर्डर के मामले में खौफनाक खुलासा किया है। आरती की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड नितिन यादव को अरेस्ट किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने अपने जन्मदिन पर आरती को बुलाया था और रात को सामान उसकी फ्रेंड काजल के घर पर रखकर वह आरती को होटल ले गया। जहां सेक्सवर्धन गोलियां लेकर उसने जबरन संबंध बनाएं। दूसरी बार जब वह संबंध बनाने लगा तो पीड़िता ने विरोध किया। जिस पर गुस्साएं अभिषेक ने प्रेमिका का सिर दीवार पर मारने लगा। जिससे की मौत हो गई। इस घटना के बाद से गुरुग्राम में काम करने वाले कामकाजी युवाओं और आरती के सहकर्मियों के बीच गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। रक्षाबंधन और जन्मदिन के बहाने रची साजिश पुलिस पूछताछ और जांच में जो कहानी सामने आई है, वह बेहद हैरान करने वाली है। मृतका आरती गुरुग्राम में ब्लिंकिट कंपनी में कार्यरत थी और यहीं रहती थी। आरोपी नितिन यादव ने अपने जन्मदिन और रक्षाबंधन के त्योहार का बहाना बना कर उसे बुलाया। अभिषेक के बुलावे पर आरती ने रक्षाबंधन का बहाने बनाकर ऑफिस से छुट्टी ली और शिकोहाबाद पहुंच गई। शिकोहाबाद पहुंचने के बाद प्रेमी उसे सीधे अपने साथ नहीं ले गया। उसने बेहद चालाकी से आरती का सारा कीमती सामान और बैग उसकी एक सहेली काजल के पास रखवा दिया, ताकि किसी को कोई शक न हो और आरती की लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो जाए। इसके बाद वह आरती को लेकर शिकोहाबाद के ही एक स्थानीय होटल में चला गया। होटल के कमरे में हैवानियत और हत्या पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, होटल के कमरे में पहुंचने के बाद आरोपी नितिन यादव ने पहले से योजना के तहत रखी हुई सेक्सवर्धक दवाइयां ली। इसके बाद उसने आरती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस जांच में सामने आया कि एक बार जबरन संबंध बनाने के बाद जब आरोपी दोबारा संबंध बनाने की जिद करने लगा, तो आरती ने इसका कड़ा विरोध किया और मना कर दिया। आरती के इनकार करते ही अभिषेक आपे से बाहर हो गया और हैवानियत पर उतारू हो गया। उसने गुस्से में आकर आरती को पकड़ा और उसका सिर दीवार पर दे मारा। दीवार से सिर टकराने के कारण आरती को गंभीर चोट आई और अत्यधिक खून बहने व अंदरूनी चोट के कारण मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आरती को मृत देख आरोपी घबरा गया और मौके से फरार होने की फिराक में था। ये घटनाक्रम सामने आया………… फिरोजाबाद जिले के थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव कुतकपुर की रहने वाली 21 वर्षीय आरती गुरुग्राम में ब्लिंकिट कंपनी में का काम करती थी। वह रक्षाबंधन मनाने के लिए 26 अगस्त को रात आठ बजे शिकोहाबाद पहुंची। रात होने के कारण युवती ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि रात होने की वजह से शिकोहाबाद के एटा चौराहे के पास अपनी सहेली काजल के पास रूकी है। पिता ने बताया कि सुबह चार बजे पुलिस का कॉल आया कि उनकी उनकी बेटी का एक्सीटेन्ट हो गया है। जिसके बाद वे शिकोहाबाद पहुंचे।
वही दूसरी ओर पता चला कि आरती अपने दोस्त नितिन यादव के साथ भूड़ा नहर पुल के पास एक होटल में रूकी थी। रात करीब दो बजे उसे ब्लीडिंग होने लगी। ब्लीडिंग होने के बाद नितिन और उसका दोस्त आरती को लेकर हाईवे पर इधर-उधर घमूते रहे। लेकिन उन्हें सफलता नही मिली। अन्त में उसे बाइक पर बैठाकर भूढ़ा नहर के किनारे ले जा रहे थे। उसी समय रात के अंधेरे में नहर के किनारे डायल 112 की गाड़ी खड़ी थी पुलिसकर्मी नाश्ता कर रहे थे। पुलिस को देखकर नितिन घबरा गया और उसने बाइक को तुरन्त हाईवे की ओर मोड़ दिया। उसके बाद वह बालाजी मंदिर के सामने मां समंती देवी हास्पीटल लेकर पहुंच गये। आरोपी के कब्जे से नशीली गोलियां और मोबाइल बरामद घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने होटल के कमरे का मुआयना किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तफ्तीश तेज की और सर्विलांस व मुखबिरों की मदद से मुख्य आरोपी अभिषेक को दबोच लिया।
Source link
गुरुग्राम की ब्लिंकिटकर्मी आरती की यूपी में मर्डर में खुलासा:बर्थडे मनाने के बाहर होटल ले जाकर रेप, विरोध करने पर हत्या, कमरे से सेक्सवर्धन गोलियां मिली
