![]()
गुरुग्राम में स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यहां विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। पटौदी में विधायक बिमला चौधरी, मानेसर में विधायक मुकेश शर्मा, सोहना में विधायक तेजपाल तंवर तथा बादशाहपुर में फरीदाबाद एनआईटी के विधायक सतीश फागना राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा सबसे पहले सिविल लाइंस स्थित युद्ध स्मारक पहुंचकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे ताऊ देवीलाल स्टेडियम पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। डंबल शो और लेजियम शो की शानदार प्रस्तुतियां मुख्य समारोह में डिप्टी स्पीकर परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे प्रदेशवासियों के नाम अपना संदेश देंगे। समारोह में मार्च पास्ट के साथ मास पीटी, डंबल शो और लेजियम शो की शानदार प्रस्तुतियां होंगी। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें राष्ट्रप्रेम, वीरता और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक देखने को मिलेगी। प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित डीसी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, संस्थाओं, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों तथा अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है, जिनके त्याग और बलिदान के कारण हम आज स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं।
Source link
गुरुग्राम में आज डिप्टी स्पीकर करेंगे ध्वजारोहण:ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कार्यक्रम; सब-डिवीजन में विधायक होंगे चीफ गेस्ट
