Headlines

गुरुग्राम में सीएम काफिले को काले झंडे दिखाने मामला गर्माया:परिजनों का आरोप-एके 47 लेकर पकड़ने आई पुलिस, जिलाध्यक्ष के बेटे को भी पकड़ा गया




गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाए जाने के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बेहद संगीन और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि उनके कार्यकर्ताओं को कोई खूंखार अपराधी या आतंकवादी घोषित करने की तरह सादी वर्दी में पुलिस बल ने घेरा। कार्यकर्ताओं के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की रेडिंग टीमें एके-47 जैसा दिखने वाले घातक और आधुनिक स्वचालित हथियार लेकर पकड़ने आई थी। एनएसयूआई के ग्रामीण जिलाध्यक्ष नीरज यादव के परिजनों की तरफ से एक बेहद हैरान करने वाला सीसीटीवी जारी किया है। जिसमें निजी वाहनों में सादी वर्दी में पुलिसकर्मी नीरज को पकड़ते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही एक पुलिसकर्मी एके -47 जैसी दिखने वाला हथियार लेकर नीरज की गाड़ी तक पहुंचा और उसे बाहर निकाल कर लाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *