Headlines

गुरुग्राम में सोसाइटी लिफ्ट में मेड के साथ फंसा बच्चा:15 मिनट तक अटकी रही सांस, रेजिडेंट्स ने मेंटेनेंस व्यवस्था पर उठाए सवाल, जांच की मांग




गुरुग्राम में हाईराइज सोसाइटियों की लिफ्ट के खराब होने और रेजिडेंट्स के फंसने के मामले थम नहीं रहे हैं। ताजा मामला द्वारका एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर-37डी स्थित रामप्रस्था सिटी में सामने आया है। यहां ‘ऐज ब्लॉक’ में एक तीन साल का मासूम बच्चा अपनी घरेलू सहायिका के साथ फंस गया। जिसके कारण बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पेरेंट्स की सांस अटक गई। किसी तरह लिफ्ट मेंटिनेंस टीम ने आकर दरवाजा खोला और मेड और बच्चे को बाहर निकाला। इस घटना के बाद सोसायटी के निवासियों में नाराजगी है और उन्होंने लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। चौथी-पांचवीं मंजिल के बीच में अटकी लिफ्ट जानकारी के अनुसार, ‘ऐज ब्लॉक’ के K-टावर की पांचवीं मंजिल पर रहने वाला यह बच्चा अपनी घरेलू सहायिका के साथ लिफ्ट से नीचे जा रहा था। चौथी और पांचवीं मंजिल के बीच पहुंचते ही लिफ्ट अचानक झटके के साथ रुक गई। झटका इतना तेज था कि बच्चा सहायिका की गोद से गिरने से बाल-बाल बचा। मेड ने पेरेंट्स को कॉल किया लिफ्ट के अचानक बंद होने से घबराई मेड ने तुरंत बच्चे के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सोसायटी के सुरक्षा कर्मचारियों को सूचित किया गया। सुरक्षाकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोलकर बच्चे और सहायिका को सुरक्षित बाहर निकाला। मेंटेनेंस व्यवस्था ठीक नहीं रेजिडेंट्स आशुतोष ठाकुर ने बताया कि करीब 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहने के कारण बच्चा काफी डर गया था। उनका आरोप है कि सोसायटी में लिफ्टों की नियमित मेंटेनेंस व्यवस्था ठीक नहीं है और आए दिन तकनीकी खराबी की शिकायतें आती रहती हैं। लोगों ने सभी लिफ्ट के रखरखाव पर सवाल उठाए हैं। कार्रवाई की मांग की रेजिडेंट्स ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते लिफ्टों की तकनीकी खामियों को दूर नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्शन टीम से सभी लिफ्टों की तकनीकी जांच कराने और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *