Headlines

गोंडा एसपी ऑफिस में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास:खुद पर मिट्टी तेल डाला, बेटी की इलाज के दौरान हुई थी मौत; कार्रवाई न होने से परेशान थी




गोंडा एसपी ऑफिस में आज बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे हड़कंप मच गया। जब मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बंदरहा गांव की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रूपाली ने एसपी कार्यालय में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें रोक लिया। रूपाली ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उनकी 9 वर्षीय बेटी सिद्धि की बुखार के कारण नवंबर 2025 में जिले के एक निजी अस्पताल आशादेव में मौत हो गई थी। उनका आरोप है कि यह मौत डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई थी, लेकिन इस मामले में डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस घटना के बाद रूपाली ने गोंडा के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय को एक शिकायती पत्र सौंपा है। इस मामले की जांच अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को सौंप दी गई है।
रूपाली सोशल मीडिया पर भोजपुरी और फिल्मी गानों पर रील बनाती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 13 हजार फॉलोअर्स हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मनकापुर की एक महिला ने एसपी कार्यालय में मिट्टी का तेल छिड़कने का प्रयास किया, जिसे महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत रोक लिया। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी बेटी की तबीयत खराब थी और गोंडा के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण बेटी की जान गई और इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।राय ने आगे बताया कि पीड़ित महिला से प्रार्थना पत्र लेकर जांच के लिए गोंडा सीएमओ को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *