Headlines

गोपालगंज-54वें स्थापना दिवस पर सजी सांस्कृतिक संध्या:अंबेडकर भवन में गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने मोहा लोगों का मन




गोपालगंज के 54वें जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के अंबेडकर भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता राजेश्वरी पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों और विभिन्न सांस्कृतिक समूहों ने गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में अजय तिवारी एवं समूह, शिवम खरवार एवं समूह, विनोद कुमार गुप्ता एवं समूह तथा एस.एस. डांस अकादमी के कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… लोक परंपराओं और संस्कृति की दिखी झलक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए गोपालगंज की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और कला-संस्कृति को मंच पर जीवंत किया। गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से अंबेडकर भवन का वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया। सांस्कृतिक आयोजन से कलाकारों को मिला मंच अपर समाहर्ता राजेश्वरी पाण्डेय ने जिलेवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसी जिले की पहचान उसके प्रशासनिक स्वरूप के साथ-साथ उसकी सांस्कृतिक विरासत, कला, परंपरा और सामाजिक समरसता से भी होती है। ऐसे आयोजन स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देते हैं और जिले की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं। उत्साह के साथ शामिल हुए लोग स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या गोपालगंज की गौरवशाली यात्रा, सांस्कृतिक विविधता और सामूहिक उत्साह का परिचायक बनी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और स्थापना दिवस समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *