![]()
गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते गुरुवार को अलग- अलग इलाकों में 4 से 5 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 10 से 03 बजे तक विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर ओल्ड के 11 केवी फेस तीन, दूरदर्शन, पत्रकारपुरम, मोती पोखरा, राम जानकी नगर, कृष्णानगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र दुर्गाबाड़ी के 11केवी फीडर हनुमंतनगर, विद्युत उपकेंद्र शाहपुर, विद्युत उपकेंद्र सोनौरा की बिजली कटेगी। पुराने तार बदलने से 11 से 3 बजे तक सप्लाई ठप
इसके अलावा राजेंद्रनगर उपकेंद्र से निर्गत 11केवी नए गांव फीडर पर बिजनेस प्लान अंतर्गत पुराने जर्जर तारों को बदल कर नए तार लगाए जाने का काम कराया जाना है। साथ ही अन्य अनुरक्षण काम भी कराए जाने की वजह से उस उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति सुबह 11 से 3 बजे तक बाधित रहेगी। वहीं 6 लेन रोड चौड़ीकरण को लेकर 33केवी विद्युत उपकेंद्र लालडिग्गी और 11केवी नौसढ़ फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से 01 बजे तक बाधित रहेगी, जिससे लालडिग्गी के आसपास के सभी क्षेत्र और नौसढ़ के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। विभाग की ओर उपभोक्ताओं से यह अपील की गई है कि तय समय से पहले बिजली से जुड़ी सभी जरुरी काम निपटा लें। ताकि बाद में परेशानी न हो। काम पूरा ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
Source link
गोरखपुर में गुरुवार को 5 घंटे तक गुल रहेगी बिजली:राप्तीनगर, लालडिग्गी और नौसढ़ समेत कई इलाके सुबह 10 बजे से प्रभावित होंगे
