Headlines

गोरखपुर में छात्रा का शोषण करने वाले प्रबंधक पर FIR:किशोरी से बोला- मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ, शहर में पढ़ाई कराउंगा




गोरखपुर के गोला क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक और एक छात्रा के बीच बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वायरल क्लिप में एक तरफ से आवाज स्कूल प्रबंधक की थी। जो छात्रा से पढ़ाई और भविष्य को लेकर बातचीत कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान भविष्य बनाने का लालच देकर प्रबंधक छात्रा पर आपत्तिजनक तरीके से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। उसने बोला कि संबंध बनाओ, तुम्हें शहर में पढ़ाउंगा, सारा खर्च भी वहन करूंगा। प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक और नाबालिग छात्रा के बीच बातचीत का आपत्तिजनक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ रेप समेत पॉक्सो एक्ट में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज किया है। बालिक इंटर कॉलेज के आरोपी प्रबंधक के गांव की ही पीड़िता है। आरोप है कि वह काफी दिनों से उसका शोषण कर रहा था। किशोरी के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि प्रबंधक उनकी बेटी का काफी दिनों से शारीरिक शोषण कर रहा था। वह फोन पर अश्लील बातें करता था और बाद में बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वायरल आडियो की आवाज प्रबंधक की
वायरल ऑडियो में बातचीत करने वाला व्यक्ति गोला के पश्चिमी क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट स्कूल का प्रबंधक है। वहीं, दूसरी ओर की आवाज को उसी विद्यालय की छात्रा का बताया जा रहा है। जो उसके गांव की है। बातचीत के दौरान प्रबंधक छात्रा को गोरखपुर में रखकर पढ़ाने और उसके परिजनों से बातचीत करने की बात करता सुनाई दे रहा है। छात्रा बोलती रही है कि ऐसी शर्त स्वीकार नहीं इसके बाद बातचीत का स्वर आपत्तिजनक हो जाता है। छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने और अन्य लड़कियों का उदाहरण देने की बात ऑडियो में सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। छात्रा पर अपनी पढ़ाई जारी रखने और आगे बढ़ने की बात कहती सुनाई दे रही है, लेकिन ऐसी किसी शर्त को स्वीकार नहीं करने की बात कहती है। ऑडियो के अंतिम हिस्से में भी प्रबंधक द्वारा छात्रा पर साथ सोने के लिए दबाव बनाने की बात सामने आ रही है। ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इस संबंध में गोला सीओ दरवेश कुमार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *