![]()
लुधियाना के ग्रैंड वॉक मॉल में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी को तीन बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर लूट लिया। वारदात बद्दोवाल छावनी के पास पुल के नीचे हुई। पीड़िता पूजा के मुताबिक, वह मॉल से छुट्टी के बाद ऑटो में सवार होकर घर जा रही थी। जैसे ही वह बद्दोवाल छावनी के पास ऑटो से उतरी और ड्राइवर को किराया देने लगी, तभी पीछे खड़े तीन बदमाशों में से एक ने पिस्टल निकालकर उसकी तरफ तान दी और बैग छीन लिया। बैग में iPhone 15 सहित उसका सामान था। ऑटो से उतरकर किराया दे रही थी, तभी घेरा
पूजा ने बताया कि वह ग्रैंड वॉक मॉल से निकलने के बाद ऑटो में बैठी थी। बद्दोवाल छावनी के पास पहुंचने पर वह ऑटो से उतरी और ड्राइवर को किराया देने लगी। इसी दौरान उसने देखा कि ऑटो के पीछे बाइक पर तीन युवक खड़े थे। इनमें से एक युवक बाइक से उतरा और पिस्टल निकालकर उसकी तरफ तान दी। पिस्टल दिखाकर बैग छीना
पूजा के अनुसार, पिस्टल देखकर वह डर गई। बदमाश ने उसके पास मौजूद बैग छीन लिया और वापस बाइक की तरफ चला गया। इसके बाद तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। उनका कहना है कि बाइक अंधेरे में खड़ी थी, इसलिए वह उसका नंबर नहीं देख सकी। तीनों ने चेहरे ढके हुए थे
पीड़िता ने बताया कि तीनों बदमाशों के चेहरे ढके हुए थे। बैग छीनने के लिए सिर्फ एक बदमाश बाइक से नीचे उतरा था, जबकि उसके दो साथी बाइक पर ही बैठे रहे। वह आरोपियों को पहचानती नहीं है और इससे पहले उसके साथ इस तरह की कोई वारदात नहीं हुई थी। बैग में था पिछले साल खरीदा iPhone 15
पूजा ने बताया कि बैग में उसका iPhone 15 था, जिसे उसने पिछले साल अक्टूबर में खरीदा था। उसने पुलिस से फोन बरामद करवाने की मांग की है। पीड़िता के मुताबिक, लूट के बाद उसने शोर भी मचाया, लेकिन आसपास से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने उसकी मदद नहीं की। राहगीर की मदद से पुलिस और पिता को दी सूचना
वारदात के बाद पूजा ने एक राहगीर की मदद से पुलिस और अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि घटना के बाद वह काफी घबरा गई थी और किसी तरह मदद लेकर परिवार तथा पुलिस को सूचित किया। पिता बोले- सुबह मैं छोड़ता हूं, शाम को ऑटो से आती है बेटी
पूजा के पिता राकेश कुमार ने बताया कि वह सुबह अपनी बेटी को काम पर छोड़ने जाते हैं, जबकि शाम को पूजा खुद ऑटो से घर लौटती है। उन्हें रात करीब 8 बजे बेटी ने फोन कर लूट की जानकारी दी। सुनसान जगह पर वारदात, पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग
राकेश कुमार ने कहा कि बदमाशों ने मिलिट्री छावनी के पुल के पास सुनसान जगह का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने थाना मुल्लांपुर दाखा पुलिस से इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है, ताकि सुनसान रास्तों पर इस तरह की वारदातों को रोका जा सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और उनकी बाइक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Source link
ग्रैंड वॉक मॉल की कर्मचारी को पिस्टल दिखाकर लूटा:तीन बाइक सवार बदमाशों ने छीना iPhone 15, चेहरे थे छिपाए
