![]()
शेखपुरा में कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत करने को पुलिस लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। इसी कड़ी में सदर प्रखंड की कुसुंभा ग्राम पंचायत में महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा से जुड़े कानून और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों की जानकारी दी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… घरेलू और वैवाहिक हिंसा पर कानून समझाया कुसुंभा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह और महिला थानाध्यक्ष रिशु कुमारी समेत पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने घरेलू हिंसा और वैवाहिक हिंसा की स्थिति में उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस से शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की अपील सभा में साइबर अपराध से बचाव को लेकर भी महिलाओं को जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध कॉल और मैसेज से सावधान रहने तथा किसी के साथ गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। खासकर बेटियों की सुरक्षा और पढ़ाई को लेकर अभिभावकों को जागरूक रहने को कहा गया। छात्राओं की सुरक्षा में ‘पुलिस दीदी दस्ता’ पुलिस ने महिलाओं को बताया कि स्कूल आने-जाने वाली लड़कियों की सुरक्षा के लिए ‘पुलिस दीदी दस्ता’ बनाया गया है। यह दस्ता छात्राओं को रास्ते में होने वाली परेशानियों और मनचलों से बचाने के लिए काम करता है। महिलाओं ने पूछे कानूनी प्रावधानों से जुड़े सवाल महिला ग्राम सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न कानूनी प्रावधानों और अपनी समस्याओं को लेकर सवाल किए। अधिकारियों ने उनके सवालों का जवाब देते हुए शंकाओं को दूर करने का प्रयास किया। थाने में शिकायत पर रसीद देने की व्यवस्था पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसपी हिमांशु के नेतृत्व में जिले में कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। पुलिस के अनुसार थाने पर आने वाले लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाता है। शिकायतकर्ता को रसीद देने के साथ समस्या के समाधान का भरोसा भी दिया जाता है। पंचायत प्रतिनिधि भी रहे मौजूद कार्यक्रम में कुसुंभा पंचायत के मुखिया संजय पासवान समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से किसी भी समस्या की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
Source link
'घरेलू हिंसा-साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए':शेखपुरा में पुलिस का जागरूकता अभियान,छात्राओं को ‘पुलिस दीदी दस्ता’ की बताई भूमिका
