![]()
सिंगरौली के चितरंगी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धनपान के सुकहर टोला निवासी रघुनाथ सिंह (60) ने अपने घर के पीछे बाउंड्री के अंदर गांजे के हरे पौधे लगा रखे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के घर के पीछे बाउंड्री के अंदर गांजे के 8 हरे पौधे मिले। पुलिस ने सभी पौधों को जब्त कर लिया। इनका कुल वजन 13.648 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2 लाख 720 रुपए है। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने बताया कि आरोपी रघुनाथ सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(ए) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 446/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया पुलिस ने कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुधेश तिवारी के साथ एसआई रमेश कोल, सतीश दीक्षित, प्रधान आरक्षक संत कुमार प्रजापति, आरक्षक मुकेश पाण्डेय, परमेश्वर सोधिया, शुभाष कुमार, सुदर्शन चौहान और महिला आरक्षक उमा शुक्ला शामिल रहे।
Source link
घर के पीछे उगा रखे थे गांजे के 8 पौधे:13.648 किलो वजनी पौधा जब्त; बुजुर्ग आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस
