Headlines

घर में घुसकर मां-बेटी पर तेजधार हथियारों से हमला:खन्ना में 12 दिन बाद भी केस दर्ज नहीं, पुलिस बोली- जल्द होगी कार्रवाई




लुधियाना के खन्ना स्थित राहौन गांव में 12 अगस्त की रात एक परिवार के घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में रमनदीप कौर और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि घटना के 12 दिन बाद भी पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है। रमनदीप कौर के अनुसार, रात के समय कुछ मोटरसाइकिल सवार युवक जबरन उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में मां-बेटी को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिवार ने पुलिस को शिकायत दी और घायलों का इलाज करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद मामला दर्ज नहीं किया गया। इस पर जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिल चुकी है। एक्स-रे रिपोर्ट का इंतजार था, जो अब प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पीड़िता के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस जांच में सामने आया है कि जिन युवकों पर हमले का आरोप है, उनके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस को आशंका है कि कुछ दिन पहले आरोपियों के घर हुई पुलिस रेड की सूचना पीड़िता के देवर मंदीप द्वारा दिए जाने की रंजिश में हमला किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *