![]()
चंडीगढ़ सेक्टर-28 में कबाड़ लेने गए व्यक्ति से मारपीट कर पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया पर्स बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कच्ची कॉलोनी, धनास निवासी लकी, सेक्टर-25 निवासी शीतल, राजीव कॉलोनी निवासी दिव्यांशु दास, शिवम, केकल और अमन के रूप में हुई है। लकी और शीतल पर चोरी के 2-2 केस पुलिस के मुताबिक लकी के खिलाफ पहले से चोरी के 2 मामले दर्ज हैं। वह कच्ची कॉलोनी, धनास का रहने वाला है। सेक्टर-25 निवासी शीतल के खिलाफ भी चोरी के 2 केस दर्ज हैं। राजीव कॉलोनी निवासी दिव्यांशु दास के खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित धारा 307 और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। इसके अलावा शिवम के खिलाफ फोर्जरी का केस दर्ज है। अमन के खिलाफ भी पहले से आपराधिक मामला दर्ज बताया गया है। छठे आरोपी केकल के खिलाफ भी फोर्जरी का केस दर्ज है। कबाड़ लेने सेक्टर-28 गया था शिकायतकर्ता पुलिस को दी शिकायत में गांव डड्डूमाजरा निवासी शकील ने बताया कि वह कबाड़ का काम करता है। 13 सितंबर को वह सेक्टर-28 में कबाड़ लेने गया था। इसी दौरान 6 युवक पहले आसपास चक्कर लगाने लगे। मौका देखकर सभी युवकों ने शकील को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसका पर्स छीनकर मौके से फरार हो गए। पर्स में कुछ पैसे और जरूरी सामान था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डीएसपी पी. अभिनंदन ने संभाली जांच की कमान मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी पी. अभिनंदन ने खुद जांच की कमान संभाली और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। CCTV फुटेज में आरोपी वारदात से पहले इलाके में घूमते और आसपास चक्कर लगाते हुए नजर आए। पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी देर तक मौके पर मौजूद रहे और मौका मिलने का इंतजार करते रहे। मारपीट के बाद पर्स छीनकर भागे CCTV फुटेज और पुलिस जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने मौका देखकर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की और उसका पर्स छीन लिया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से भागते हुए भी कैमरे में कैद हुए। CCTV फुटेज और जांच के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया पर्स भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके पुराने आपराधिक मामलों के साथ-साथ अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
Source link
चंडीगढ़ में कबाड़ी को लूटने वाले 6 गिरफ्तार:CCTV में कैद वारदात, मारपीट कर पर्स छीनकर फरार, सभी आरोपियो का आपराधिक रिकॉर्ड
