Headlines

चंडीगढ़ में बावा गैंग का बदमाश अरेस्ट:आरोपी से देसी पिस्टल बरामद; हत्या, लूट-आर्म्स एक्ट समेत 8 मामले दर्ज




चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चंडीगढ़ के मौलीजागरां स्थित विकास नगर निवासी शाहिद खान उर्फ मुल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक शाहिद खान उर्फ मुल्ला अभियास उर्फ बावा गैंग का सक्रिय बदमाश है। उसके खिलाफ पंजाब और हरियाणा में हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत 8 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके दूसरे आपराधिक मामलों और गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। गुप्त सूचना मिलते ही दबोचा चंडीगढ़ पुलिस ने आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 और त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर में चेकिंग और तलाशी अभियान तेज किया हुआ है। इसी अभियान के दौरान ऑपरेशन सेल को 7 अगस्त को आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शाहिद खान उर्फ मुल्ला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना-26 चंडीगढ़ में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a) के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ में बावा गैंग से जुड़ाव सामने आया पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि शाहिद खान उर्फ मुल्ला आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अभियास के नेतृत्व वाले बावा गैंग का सक्रिय सहयोगी है। अभियास को भी ऑपरेशन सेल पहले ही एक अन्य आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर चुका है। अब पुलिस आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही उसके अन्य साथियों, गैंग से जुड़े लोगों और आपराधिक गतिविधियों में उसकी भूमिका का पता लगाया जा रहा है। शाहिद खान के खिलाफ दर्ज पुराने मामले सेक्टर-7, हरियाणा: 2 मई 2023। इसमें लूट, सबूत मिटाने, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज है। पंचकूला 2 FIR : 10 अक्टूबर 2023। इसमें हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज है। सेक्टर-20, पंचकूला: 11 जनवरी 2024। इसमें लूट, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगी हैं। चंडीमंदिर हरियाणा 3 FIR: 18 जनवरी 2024। इसमें लूट, आपराधिक साजिश, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है। लालड़ू, पंजाब: 10 अप्रैल 2024। इसमें लूट, साझा आपराधिक इरादा और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगी हैं। जीरकपुर, पंजाब: 11 मई 2024। इसमें आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *