![]()
चंडीगढ़ में शेयर बाजार में निवेश कर रोजाना 5 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने महिला से ठगी कर ली। ठगों ने 3 करोड़ 30 लाख रुपए ठग लिए। आरोपियों ने खुद को नामी ट्रेडिंग कंपनियों का अधिकारी बताया। भरोसा जीतने के लिए फर्जी पहचान पत्र और कथित सेबी पंजीकरण प्रमाणपत्र वाट्सएप पर भेजे गए। इसके बाद महिला के ऑनलाइन ट्रेडिंग खाते खुलवाए गए, जिनमें लगातार मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाया गया। ठगों ने शुरुआत में कम रकम जमा करवाकर खाते से कुछ रकम निकालने की सुविधा भी दी। इससे पीड़ित को भरोसा हो गया कि ट्रेडिंग से वास्तव में मुनाफा हो रहा है। उसे बड़े निवेश के लिए उकसाया गया। जब महिला ने अपनी जमा रकम और कथित मुनाफा निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने टैक्स, फीस, मार्जिन, लाभांश और अन्य शुल्क के नाम पर अतिरिक्त रकम जमा करवानी शुरू कर दी। रकम जमा करने के बाद भी पैसे वापस नहीं मिले। अब विस्तार से पढ़ें पूरा मामला… जागरूकता के बावजूद नहीं रुक रहीं ठगी चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल की ओर से स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों, आम लोगों और विभिन्न वर्गों को साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस लोगों को ऑनलाइन निवेश, फर्जी ट्रेडिंग एप, सोशल मीडिया ग्रुप, फर्जी अधिकारी और शेयर बाजार में असामान्य रिटर्न के दावों से सावधान रहने की सलाह देती है। इसके बावजूद शहर में साइबर ठगी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। खास बात यह है कि ठगी का शिकार होने वाले लोगों में बड़ी संख्या पढ़े-लिखे और अच्छी पोस्ट से रिटायर्ड लोगों की है। साइबर ठग अब सामान्य लोगों के साथ-साथ ऐसे लोगों को भी निशाना बना रहे हैं, जिन्हें निवेश और बैंकिंग की अच्छी समझ होती है।
Source link
चंडीगढ़ में महिला से ₹3.30 करोड़ की ठगी:शेयर बाजार में रोजाना 5% मुनाफे का झांसा दिया, टैक्स-फीस के नाम पर और पैसे जमा करवाए
