Headlines

चंडीगढ़ में सिसोदिया समेत कई हिरासत में:चुनाव कार्यालय घेरने जा रहे थे, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन




चंडीगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने और निर्वाचन कार्यालय पंजाब का घेराव करने जा रहे आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने AAP के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और पार्टी के कई विधायक भी शामिल हुए। पंजाब के युवाओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चंडीगढ़ स्थित निर्वाचन कार्यालय पंजाब के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रोष मार्च निकालते हुए चुनाव कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे। पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक रखा था। प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो वहां धक्कामुक्की शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। सिसोदिया बोले- देश का युवा और मतदाता खुद को ठगा महसूस कर रहा प्रदर्शन के दौरान मनीष सिसोदिया ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर देश के मतदाताओं के साथ गद्दारी की है। सिसोदिया ने कहा कि देश का युवा और मतदाता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाने और उनके इस्तीफे की मांग की। सिसोदिया ने कहा कि देशभर के युवा ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंच रहे हैं। उनके अनुसार, युवाओं के प्रदर्शन को रोकने के लिए केंद्र सरकार अपनी पूरी ताकत लगा रही है। उन्होंने दावा किया कि कुछ युवाओं के प्रदर्शन को रोकने के लिए सरकार की ओर से इतनी बड़ी ताकत का इस्तेमाल पहले कभी नहीं देखा गया। AAP ने युवाओं के प्रदर्शन को समर्थन दिया मनीष सिसोदिया ने कहा कि चंडीगढ़ में भी युवा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और आम आदमी पार्टी उनके साथ खड़ी है। प्रदर्शन में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और AAP के कई विधायक भी पहुंचे। पार्टी नेताओं ने युवाओं की मांग का समर्थन किया और निर्वाचन कार्यालय की ओर मार्च किया। बैरिकेडिंग पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की प्रदर्शनकारी जब निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मनीष सिसोदिया समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *