Headlines

चंडीगढ़ में 1 से 7 सितंबर तक किसानों का धरना:प्रशासन ने मंजूरी दी, SSP से मिले राजेवाल; MSP की कानूनी गारंटी की मांग करेंगे




चंडीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 1 से 7 सितंबर तक प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। किसानों का यह धरना सेक्टर-48 और 49 के बीच एयरपोर्ट रोड के पास लगाया जाएगा। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद किसान संगठनों ने प्रदर्शन की तैयारियां तेज कर दी हैं। धरने की अनुमति मिलने से पहले किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने सोमवार को चंडीगढ़ की एसएसपी से मुलाकात की। बैठक में धरने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर चर्चा हुई। राजेवाल ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि किसान संगठन तय नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे। अब विस्तार से पढ़ें क्या बोले किसान नेता:- यातायात व्यवस्था बनाए रखना भी चुनौती रहेगा धरने की अनुमति मिलने के बाद किसान संगठनों ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले किसानों के लिए व्यवस्थाएं जुटाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, पुलिस और प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जाएंगी। धरना एयरपोर्ट रोड के पास होने के कारण पुलिस के सामने यातायात व्यवस्था बनाए रखना भी चुनौती रहेगा। प्रदर्शन के दौरान आम लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए यातायात सुचारु रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस धरना स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात पर भी नजर रखेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *