Headlines

चंडीगढ़ MP का दावा-SIR में 50% वोटर घटे:तिवारी बोले-आधे से ज्यादा मतदाता लिस्ट से गायब; 2024 में 6.59 लाख थे वोटर




चंडीगढ़ में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर सांसद मनीष तिवारी ने चुनाव विभाग से पूरी पारदर्शिता बरतने की मांग की है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को SIR के दौरान मतदाताओं की संख्या में हुई बड़ी कमी पर सवाल उठाए हैं। उन्होने इसके लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी डाली है। तिवारी के अनुसार, 2024 के लोकसभा चुनाव के समय चंडीगढ़ में 6,59,805 मतदाता थे। 14 अगस्त को हुई SIR-2026 की बैठक में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इनमें से 3,02,000 मतदाताओं को बिना जांच के बरकरार रखा गया है, जबकि 1,38,070 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इससे पहले 2 अगस्त को जारी मसौदा मतदाता सूची में चंडीगढ़ में कुल 4,50,282 मतदाता रह गए थे। 2024 के आंकड़े से तुलना करने पर 2,09,523 मतदाताओं की कमी सामने आई, जो करीब 31.76 प्रतिशत है। शहर के 35 वार्डों में औसत कमी 33.72 प्रतिशत रही। कई वार्डों में 40 प्रतिशत से ज्यादा की कमी वार्ड स्तर पर भी मतदाताओं की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वार्ड-6 में 52.76 प्रतिशत, वार्ड-24 में 46.08 प्रतिशत, वार्ड-30 में 45.48 प्रतिशत और वार्ड-12 में 42.93 प्रतिशत की कमी बताई गई है। तिवारी ने चुनाव अधिकारी से SIR के तहत हटाए गए प्रत्येक मतदाता का नाम, वार्ड, बूथ नंबर और नाम हटाने का कारण उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही नोटिस पाने वाले सभी मतदाताओं की अलग सूची और उनके मामलों की मौजूदा स्थिति की जानकारी भी मांगी है। अंतिम सूची अभी जारी होना बाकी हालांकि, आधे से ज्यादा मतदाताओं के बाहर होने का आंकड़ा प्रसाशन के आकडे से अलग है। वहीं, 2 अगस्त को जारी मसौदा मतदाता सूची में कुल कमी 31.76 प्रतिशत दर्ज हुई थी। SIR प्रक्रिया में दावे और आपत्तियां दाखिल करने का मौका दिए जाने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसलिए अंतिम सूची सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वास्तव में कितने मतदाताओं के नाम सूची से बाहर होते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *