![]()
चतरा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सिमरिया पुलिस ने लगभग 5 लाख रुपए की अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लावालौंग थाना क्षेत्र के टुनगुन निवासी सुधीर ठाकुर (32) और खनगड्डा निवासी सुरेश गंझू (35) के रूप में हुई है। इनके पास से 985 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है। एसडीपीओ शुभम नगर ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लावालौंग-बगरा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक बाइक पर आ रहे सुधीर ठाकुर और सुरेश गंझू को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। ये तस्कर लावालौंग से अफीम लेकर बाहर सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
Source link
चतरा पुलिस ने 5 लाख की अफीम जब्त की:सिमरिया से दो तस्कर गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई; बड़े नेटवर्क की तलाश जारी
