चीनी की आड़ में डोडा-पोस्त की तस्करी:महाराष्ट्र से अजमेर आ रहा ट्रेलर पकड़ा, 122 किलो मादक पदार्थ जब्त कर ड्राइवर किया अरेस्ट




अजमेर पुलिस और एएनटीएफ टीम जोधपुर ने संयुक्त कार्रवाई कर 122.360 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ सप्लायर ट्रेलर ड्राइवर राजूराम विश्नोई (निवासी बिलाड़ा, जोधपुर) को गिरफ्तार कर ट्रेलर को जब्त कर लिया है। उसके कब्जे से मोबाइल, सिम कार्ड और ट्रेलर के दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस अब वाहन मालिक और डोडा-पोस्त के खरीदारों की तलाश कर रही है। मामले की जांच अलवर गेट थाना एसएचओ नरेंद्र जाखड़ को सौंपी गई है। आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। महाराष्ट्र से ट्रेलर अजमेर कृषि मंडी आ रहा था एसएचओ हरिपाल सिंह के मुताबिक राजूराम पुणे महाराष्ट्र से ट्रेलर में चीनी भरकर अजमेर कृषि मंडी ला रहा था। अजमेर पहुंचने से पहले उसने मध्यप्रदेश के नीमच से ट्रेलर मालिक और दो अन्य परिचितों के लिए डोडा पोस्त भी ट्रेलर में रखवा लिया। वह चीनी की आड़ में 11 कट्टों में डोडा पोस्त लेकर अजमेर पहुंच गया। इसकी सूचना एएनटीएफ टीम जोधपुर के प्रभारी एएसआई महेंद्र कुमार को मिली। उन्होंने रामगंज थाना पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद एएनटीएफ और रामगंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर कृषि मंडी, ब्यावर रोड रामगंज में खड़े ट्रेलर (आरजे 19 जीएच 9041) की तलाशी ली। इसमें 11 कट्टों में कुल 122.360 किलो डोडा पोस्त मिला। पुलिस के मुताबिक डोडा पोस्त बिना लाइसेंस और परमिट के अवैध रूप से लाया गया था। जिनके लिए खरीदा, वे भी ड्रग के सौदागर पुलिस पूछताछ में आरोपी ट्रेलर चालक राजूराम ने बताया कि उसने तीन लोगों के लिए डोडा पोस्त की खेप खरीदी थी। उसके मुताबिक ये तीनों मादक पदार्थ के विक्रेता हैं और अपने-अपने क्षेत्र में इसका कारोबार करते हैं। पुलिस अब इन तीनों की तलाश कर रही है। मामले की जांच अलवर गेट थाना पुलिस कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *