![]()
चीनी के बढ़े दामों के खिलाफ आज पंजाब कांग्रेस ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। इस दौरान जब कांग्रेस नेता गवर्नर हाउस की तरफ बढ़ने लगे तो चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वहीं, पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया। राजा वड़िंग को सबसे पहले हिरासत में लिया जाब कांग्रेस की ओर से आज शाम चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग की अगुवाई में रखा गया था। यहां कांग्रेस की ओर से एक बड़े बर्तन में चाय बनाई जा रही थी।इस दौरान जैसे ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गवर्नर हाउस की तरफ जाने की कोशिश की, पुलिस ने राजा वड़िंग को पहले हिरासत में ले लिया। लेकिन भीड़ पीछे हटने के लिए तैयार नहीं थी। ऐसे में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। इसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। कई पूर्व मंत्री और विधायक पहुंचे कांग्रेस ने इस प्रदर्शन को लेकर पूरी तैयारी की थी। कई पूर्व मंत्री और विधायक प्रदर्शन में शामिल हुए। हालांकि पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी समेत कुछ नेता नजर नहीं आए। वहीं, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, कुलजीत सिंह नागरा और यूथ कांग्रेस के नेता बड़ी संख्या में पहुंचे थे। पुलिस भी प्रदर्शन को लेकर पूरी तैयारी के साथ तैनात थी। मौके पर पहले ही बैरिकेडिंग कर दी गई थी। इसके साथ ही तीन बसों का इंतजाम किया गया था, ताकि प्रदर्शनकारी आगे बढ़ें तो उन्हें तुरंत हिरासत में लिया जा सके। यह खबर अपडेट की जा रही है।
Source link
चीनी के बढ़े दामों पर पंजाब कांग्रेस का प्रदर्शन:गवर्नर हाउस बढ़ते कांग्रेसियों पर वाटर कैनन चला; कई नेता पुलिस हिरासत में
