Headlines

चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या:14 एकड़ के फार्महाउस में शव दबाया; रेवाड़ी पुलिस बोली-मृतक गुरुग्राम एरिया का, सुराग हाथ लगे




रेवाड़ी में 14 एकड़ के फार्म हाउस से युवक का शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने तीन बिंदुओं पर अपनी जांच शुरू की है। पुलिस को पहला शक यह है कि युवक की चोरी के शक में पिटाई की गई। मगर, जब उसकी मौत होने पर हमलावरों के हाथ-पांव फूल गए। वे युवक को अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस केस बनने के डर से उन्होंने इसे फार्म हाउस में बनी डेयरी में 3 फीट गहरा गड्‌ढा खोदकर दबा दिया। दूसरा शक यह है कि युवक आरोपियों का दोस्त या जानकार हो सकता है। पहले सभी ने मिलकर पार्टी आदि की, लेकिन किसी बात पर विवाद हो गया और मारपीट में युवक की मौत हो गई। तीसरे बिंदु में रंजिश, लेनदेन और प्रेम प्रसंग की थ्योरी भी है, लेकिन पुलिस का फोकस चोरी का शक वाले पॉइंट पर ज्यादा है। एसएचओ कह भी चुके है कि यह रंजिश का कम, चोरी का मामला ज्यादा है। फिलहाल, पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक गुरुग्राम के सोहना एरिया का रहने वाला था, जिसकी उम्र 25 से 30 साल है। कई सुराग हाथ लगे है, जिनकी पुष्टि की जा रही है। साथ ही डेयरी के उन नौकरों के बयान पर भी आरोपियों को तलाश शुरू की है, जिन्होंने कार से शव उतारते देखा था। पुलिस ने इसके लिए फार्म हाउस मालिक और उसके बेटे से संपर्क साधा था, लेकिन दोनों फरार बताए गए है। ऐसे में पुलिस को उन पर भी शक है। मर्डर के पीछे की यह बताई जा रही कहानी… रंजिश का नहीं मामला धारूहेड़ा थाना के एसएचओ फूल कुमार ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक के गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र का निवासी होने की जानकारी मिली है। युवक के मुस्लिम होने की बात भी सामने आई है। कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है, परंतु जांच में कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जिससे मामला रंजिश की बजाय चोरी का ही लग रहा है। वास्तविक कारणों का पता तो मृतक की पहचान होने और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फार्म हाउस के आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है। उम्मीद है, जल्द पूरे मामले को खुलासा होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *