![]()
छत्तीसगढ़ की राजनीति में अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी में है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि उनकी पार्टी छत्तीसगढ़ में भी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह उन राज्यों में शामिल है, जहां उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के समर्थक बड़ी संख्या में रहे हैं। चिराग पासवान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पार्टी का संगठन भी मजबूत है। ऐसे में अब पार्टी यहां राजनीतिक और चुनावी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाना चाहती है। उन्होंने कहा कि पार्टी छत्तीसगढ़ में आगे बढ़ने की दिशा में काम करेगी। पिता रामविलास पासवान के समर्थकों का दिया हवाला चिराग ने छत्तीसगढ़ में पार्टी के विस्तार की वजह बताते हुए अपने पिता रामविलास पासवान से जुड़े पुराने जनसमर्थन का हवाला दिया। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ में उनके पिता के समर्थकों की संख्या काफी रही है और पार्टी के संगठन की स्थिति भी यहां मजबूत है। उन्होंने कहा कि इसी आधार पर पार्टी राज्य में अपनी गतिविधियां बढ़ाने और चुनावी राजनीति में उतरने की तैयारी कर रही है। कई राज्यों में संगठन विस्तार पर जोर चिराग पासवान की पार्टी हाल के समय में अलग-अलग राज्यों में संगठन विस्तार और चुनावी भागीदारी को लेकर सक्रिय रही है। चिराग ने छत्तीसगढ़ को भी इसी विस्तार की कड़ी में शामिल करने की बात कही है। चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वर्तमान में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं।
Source link
छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ेगी चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी:चिराग बोले-यहां मेरे पिता के समर्थक बड़ी संख्या में हैं, यूथ कॉन्क्लेव में हुए शामिल
