![]()
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 3 दिन कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर हिस्से में अगले 4 दिन कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। इसी बीच मंगलवार को ओडिशा के सुंदरगढ़ में बिजली गिरने से जशपुर की दो महिला मजदूरों की मौत हो गई। चंपा तिर्की (28) और सुशीला तिर्की (26) धान की रोपाई कर रही थीं। दोनों जशपुर के तुमला थाना क्षेत्र की रहने वाली थीं। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी है। सुंदरगढ़ में हुए हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल भी हुए हैं, जिन्हें सबडेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि बिलासपुर जिले में कुछ जगह भारी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में 1 जून से अब तक मानसून की बारिश सामान्य से 8% कम हुई है। रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार रायपुर शहर में आज (13 अगस्त) पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दुर्ग सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा पिछले 24 घंटे में रायपुर और दुर्ग में सबसे ज्यादा 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अब तक प्रदेश में 8% कम बारिश 1 जून से 12 अगस्त 2026 तक छत्तीसगढ़ में 665.3 मिमी (26.2 इंच) बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 720.9 मिमी (28.4 इंच) होनी चाहिए थी। यानी 55.6 मिमी (2.2 इंच) कम बारिश हुई है और कमी -8% है। मौसम विभाग के वर्गीकरण में इसे सामान्य माना गया है। सबसे ज्यादा बारिश वाले जिले इसके बाद सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 945.6 मिमी (37.2 इंच) बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 61% ज्यादा है। यह प्रदेश में सबसे अधिक अतिरिक्त बारिश वाला जिला है।
Source link
छत्तीसगढ़ में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट:उत्तर हिस्से के जिले भी भीगेंगे, ओडिशा में बिजली गिरने से जशपुर की 2 महिलाओं की मौत
