Headlines

जमशेदपुर के बर्मामाइंस में सरकारी जमीन से 17 दुकानें हटाईं:टाटा स्टील की शिकायत पर हुई कार्रवाई, आगे भी जारी रहेगा अभियान




जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज की है। मंगलवार को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के स्टार टॉकीज के पास आशीर्वाद होटल के पीछे 17 दुकानों को हटाया गया। यह कार्रवाई अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की मदद से हुई। टाटा स्टील ने इस जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत प्रशासन से की थी। अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस देकर कब्जा हटाने को कहा गया था। तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। चिह्नित दुकानें व अस्थायी निर्माण हटाए गए दंडाधिकारी, राजस्व अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में चिह्नित दुकानें व अस्थायी निर्माण हटाए गए। 17 दुकानें हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात था। दंडाधिकारी के मुताबिक, टाटा स्टील के आवेदन और अनुमंडल प्रशासन के आदेश पर यह कार्रवाई हुई। प्रशासन ने साफ किया, अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। साकची में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तय है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *