Headlines

जमुई में 2 लड़कियों को ट्रक ने कुचला, मौत:नेतुला मंदिर से पूजा कर लौट रही थी दोनों; चालक फरार




जमुई में मंगलवार की सुबह अहले सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने 2 लड़कियों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर हुई। मृतकों की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के पंचमहुआ गांव निवासी मनोज यादव की बेटी सुलेखा कुमारी(13) और सकेंद्र यादव की बेटी अंशु कुमारी(16) के रूप में हुई है। मंगलवार की सुबह साढ़े चार बजे दोनों किशोरियां शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां नेतुला मंदिर, कुमार में पूजा-अर्चना कर पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान धरसंडा मोड़ के समीप नवादा की ओर से सिकंदरा आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। दोनों किशोरियों की मौत से गांव में शोक का माहौल है। नेतुला मंदिर से पूजा कर लौटने के दौरान हादसा शारदीय नवरात्र के दौरान मां नेतुला मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अहले सुबह पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी पंचमहुआ गांव की सुलेखा कुमारी और अंशु कुमारी मंदिर में पूजा करने गई थीं। पूजा के बाद दोनों पैदल ही अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान धरसंडा मोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों किशोरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के समय सड़क पर अन्य श्रद्धालुओं की भी आवाजाही हो रही थी। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। दो किशोरियों की मौत की खबर फैलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना से स्थानीय लोगों में दुख के साथ आक्रोश भी देखा गया। फरार ट्रक चालक की पहचान जारी सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग धरसंडा मोड़ के समीप सड़क जाम कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *