Headlines

जमुई में 78.95 लीटर शराब बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार:स्कूटी और बाइक भी जब्त; तीन अलग-अलग मामले में हुई कार्रवाई




जमुई जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। रविवार देर शाम टीम ने तीन अलग-अलग जगहों से एक ऑटो, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल जब्त की। इन वाहनों से कुल 78.95 लीटर अंग्रेजी और देसी शराब मिली है। इस दौरान ऑटो चालक समेत तीन लोगों को पकड़ा गया। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के अधीक्षक सुभाष कुमार के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में हुई। उत्पाद विभाग के अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि शराब तस्करी और अवैध बिक्री रोकने के लिए जिले में लगातार जांच और छापेमारी चल रही है। इसी अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने सोनो प्रखंड के नावाडीह इलाके में एक स्कूटी रोकी। तलाशी लेने पर स्कूटी से 18.250 लीटर शराब मिली। हालांकि, स्कूटी का चालक मौके से भाग गया। इसके बाद टीम ने डुमरी चेक पोस्ट पर वाहन जांच करते समय एक ऑटो को रोका। ऑटो की तलाशी लेने पर उसमें से 50.70 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। इस मामले में ऑटो चालक को गिरफ्तार कर ऑटो जब्त कर लिया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने सिकहरिया पुल के पास भी कार्रवाई की। यहां 10 लीटर चुलाई शराब के साथ दो युवकों को पकड़ा गया। कुल मिलाकर, इन तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में तीन वाहन जब्त हुए और 78.95 लीटर शराब मिली। उत्पाद विभाग के अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में अवैध शराब का कारोबार रोकने के लिए आगे भी लगातार छापेमारी जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *