Headlines

जयपुर में दिनदहाड़े ऑफिस के ताले तोड़े,7 लाख रुपए उड़ाए:मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एटीएम कार्ड भी चोरी; फरार आरोपी को हाथरस से दबोचा




जयपुर में एक साल पहले दिनदहाड़े ऑफिस के ताले तोड़कर 7 लाख रुपए नकद समेत मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ATM कार्ड चोरी करने के मामले में मुहाना थाना पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे आरोपी को यूपी के हाथरस से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुन्नालाल (56) निवासी नगला बरी, थाना हाथरस गेट, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी वारदात के बाद चोरी का माल लेकर फरार हो गया था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर चोरी का माल बरामद करने का प्रयास कर रही है। दिनदहाड़े ऑफिस के ताले तोड़कर उड़ाए थे 7 लाख रुपए डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि 30 अगस्त 2025 को परिवादी गुरुबख्श ने मुहाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी शेखावाटी वाइन्स, मोहब्बतपुरा में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। उसने 29 अगस्त को ठेके का कलेक्शन कर कार्यालय में रखा था। 30 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे वह कार्यालय से चला गया। दोपहर करीब 12 बजे वापस लौटा तो ऑफिस के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। जांच में सामने आया कि चोर कार्यालय से करीब 7 लाख रुपए नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एटीएम कार्ड चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में मुहाना थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से बदमाशों तक पहुंची पुलिस वारदात के खुलासे के लिए गठित विशेष टीम ने घटनास्थल के फुटेज, तकनीकी डेटा और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान हाथरस, उत्तर प्रदेश के अव्वल दर्जे के बदमाशों अमित, नरेंद्र उर्फ हेकड़ा और केपी उर्फ कुंवरपाल की वारदात में भूमिका सामने आई। इन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के दौरान आरोपी मुन्नालाल की भूमिका भी सामने आई। वह पिछले करीब एक साल से फरार चल रहा था। दबिश के दौरान चोरी का माल लेकर फरार हो गया था पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहले भी कई बार दबिश दी गई। एक दबिश के दौरान आरोपी अमित के पिता मुन्नाराम और अन्य लोग चोरी के माल से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद मुन्नालाल लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बच रहा था। लगातार तकनीकी निगरानी और पीछा करने के बाद विशेष टीम ने आरोपी मुन्नालाल को हाथरस, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और वारदात में चोरी किए गए माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया पुलिस के अनुसार, पूर्व में गिरफ्तार आरोपी केपी सिंह थाना हाथरस गेट का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है। वह वर्तमान में जमानत पर बाहर है। वहीं नरेंद्र उर्फ हेकड़ा पूर्व में हत्या के मामले में सजा काट चुका है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। आरोपी अमित के खिलाफ भी मारपीट के दो मामले दर्ज बताए गए हैं। सभी आरोपी हाथरस के अव्वल दर्जे के बदमाश मुहाना थानाधिकारी मुकेश कुमार खारड़िया का कहना है कि सभी आरोपी हाथरस, उत्तर प्रदेश के अव्वल दर्जे के बदमाश हैं और इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *