![]()
जशपुर जिले में पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने 13 ट्रेनी SI को थाना और चौकियों में पदस्थ किया है। इनमें से 9 को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है, जबकि 4 ट्रेनी शहरी थानों में थाना प्रभारियों के अधीन रहकर काम सीखेंगे। इसके अलावा जिले के 13 निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के कार्यस्थल भी बदले गए हैं। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से मिले 13 ट्रेनी SI की एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने 12 अक्टूबर को बैठक ली। इसके बाद उन्हें अलग-अलग थाना और चौकियों में पदस्थ किया गया। संतोष कुमार चौरसिया को सिटी कोतवाली जशपुर, नील मणि निषाद को पत्थलगांव, संतोष कुमार वर्मा को बगीचा और शेखर सिंह राजपूत को कुनकुरी थाने में पदस्थ किया गया है। ये चारों संबंधित थाना प्रभारियों के अधीन रहकर काम सीखेंगे। 9 ट्रेनी SI को स्वतंत्र प्रभार बाकी 9 ट्रेनी SI को थाना और चौकियों का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान वे थाना-चौकियों का कामकाज, अपराधों की जांच और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालना सीखेंगे। माधुरी वर्मा- चौकी आरा लक्ष्मी मरकाम- चौकी मनोरा जय प्रकाश- चौकी पंडरापाठ मोहन लाल मरकाम- चौकी सोनक्यारी राजकुमार- चौकी करडेगा देविका- चौकी ऊपरकछार जितेंद्र साहू- थाना तुमला विंबलेश्वरी मरकाम- चौकी कोल्हेनझरिया शेष नारायण दीवान- चौकी कोतबा 13 अधिकारियों के कार्यस्थल भी बदले प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए जिले के विभिन्न थाना-चौकियों में पदस्थ 13 निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। यह आदेश आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा। स्थानांतरित अधिकारियों की सूची निरीक्षक राकेश यादव: थाना प्रभारी बागबहार से थाना प्रभारी सन्ना। उप निरीक्षक सुनील सिंह: थाना प्रभारी दुलदुला से थाना प्रभारी बागबहार। उप निरीक्षक सतीश सोनवानी: चौकी प्रभारी पंडरापाठ से थाना प्रभारी दुलदुला। उप निरीक्षक विवेक भगत: चौकी प्रभारी मनोरा से थाना प्रभारी आस्ता। उप निरीक्षक अर्जुन यादव: थाना प्रभारी आस्ता से थाना बगीचा। उप निरीक्षक बृजेश यादव: चौकी प्रभारी कोतबा से चौकी प्रभारी दोकड़ा। सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी: चौकी प्रभारी करडेगा से चौकी कोतबा। सहायक उप निरीक्षक चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी: चौकी प्रभारी आरा से चौकी पंडरापाठ। सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर भगत: चौकी प्रभारी ऊपरकछार से चौकी आरा। सहायक उप निरीक्षक कुमार वैभव सिंह: चौकी प्रभारी सोनक्यारी से चौकी मनोरा। सहायक उप निरीक्षक विपिन किशोर केरकेट्टा: चौकी प्रभारी कोल्हेनझरिया से चौकी सोनक्यारी। सहायक उप निरीक्षक नीता कुरें: थाना कुनकुरी से थाना पत्थलगांव। सहायक उप निरीक्षक बैजन्ती किण्डो: थाना पत्थलगांव से थाना कुनकुरी। प्रशिक्षु अधिकारियों को मिलेगा फील्ड में काम करने का मौका पुलिस विभाग में किए गए इस बदलाव से प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को फील्ड में काम करने और जिम्मेदारियां संभालने का अवसर मिलेगा। वहीं, अनुभवी अधिकारियों की नई पदस्थापना से थाना-चौकियों के कामकाज को प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार संचालित किया जाएगा।
Source link
जशपुर में 13 ट्रेनी SI को थाना-चौकियों की कमान:13 अधिकारियों के भी तबादले; SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने जारी किए आदेश
