Headlines

जसोल में नशामुक्ति के लिए निकाला पैदल मार्च:हरिशचंद्र सिंह जसोल सहित पालिकाध्यक्ष और पार्षदों ने भी लिया हिस्सा, युवाओं को किया जागरूक




जसोल में शनिवार को ‘नशा मुक्त जसोल अभियान’ के तहत जन-जागरूकता पैदल मार्च निकाला गया। इसका मकसद स्वस्थ, संस्कारित और नशामुक्त समाज का संदेश लोगों तक पहुंचाना था। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिशचंद्र सिंह जसोल के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया। नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष निर्मला प्रजापत और भाजपा पार्षद भी शामिल हुए। नगरपालिका चुनाव के बाद यह पहला सामाजिक आयोजन था। मार्च के दौरान नशे से दूरी—जीवन में खुशहाली और नशामुक्त जसोल—हम सभी का संकल्प जैसे नारे लगाए गए। नशामुक्ति के लिए किया प्रेरित इस दौरान हरिशचंद्र सिंह जसोल ने कहा – नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति दोनों को खराब करता है। इसका असर परिवार और समाज पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प की जड़ें हमारे गांवों और नगरों में बसी हैं। गांव और नगर सशक्त होंगे तो विकसित भारत की नींव और अधिक मजबूत होगी। स्वस्थ, शिक्षित, संस्कारित एवं ऊर्जावान युवा शक्ति इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। युवाओं को शिक्षा, खेल, कौशल, सेवा और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनकी ऊर्जा को राष्ट्र एवं समाज के विकास में सहभागी बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष निर्मला प्रजापत ने कहा – स्वस्थ सामाजिक वातावरण विकसित जसोल की मजबूत आधारशिला है। नगरपालिका प्रत्येक वार्ड और परिवार तक जागरूकता का संदेश पहुंचाने के साथ समाजहित से जुड़ी गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित करेगी।
पैदल मार्च श्री रावल मल्लीनाथ जी सर्किल पर समाप्त हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *