Headlines

जालंधर उत्तर में भाजपा ने तीन मंडलों के प्रधान नियुक्त



भास्कर न्यूज | जालंधर भारतीय जनता पार्टी, जालंधर (शहरी) के प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने जालंधर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से तीन मंडलों के प्रधानों की नियुक्ति की घोषणा की। पार्टी के अनुसार भगत सिंह किला मंडल की जिम्मेदारी आशीष सहगल को और किशनपुरा मंडल की जिम्मेदारी शाम शर्मा को सौंपी गई है। अशोक सरीन हिक्की ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाना और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाना प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि दोनों प्रधान पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्व निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और पदाधिकारियों को मिलकर जालंधर उत्तर क्षेत्र में संगठन विस्तार तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए काम करना चाहिए। पार्टी ने उम्मीद जताई कि नई नियुक्तियों से मंडल स्तर पर गतिविधियों में गति आएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *