![]()
जालंधर में केसर पेट्रोल पंप के बाहर बुधवार देर रात भाटिया इलेक्ट्रॉनिक की गाड़ी से अज्ञात चोर नकदी भरा बैग ले गए। घटना उस समय हुई जब पीड़ित अपनी कार का पंचर लगवा रहा था और कार के पास ही मौजूद था। मामले की जानकारी देते हुए भाटिया इलेक्ट्रॉनिक्स के गुनीत पाल सिंह ने बताया कि उनके भाई सरण पाल सिंह से 10 लाख रुपए लूट कर लुटेरे फरार हो गए। गुनीत पाल सिंह नके भाई सरण कुछ देर पहले दुकान से घर के लिए निकले थे। इस दौरान पीएनबी चौक रेड लाइट पर उनकी गाड़ी की हवा निकल गई। इसके बाद वह पंक्चर लगवाने के लिए केसर पैट्रोल पंप पर रुक गए। पंचर वाले ने उन्हें बताया कि गाड़ी के टायर का पूरा प्रेशर खत्म हो चुका है। इसके बाद सरण पाल सिंह ड्राइविंग सीट से उतरकर गाड़ी का टायर देखने के लिए पीछे आए और तभी वहां पर मौजूद युवक उनकी गाड़ी की सीट पर रखा बैग लूट कर फरार हो गए, जिसमें 10 लख रुपए मौजूद थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। वारदात के तुरंत बाद केसर पैट्रोल पंप मालिकों द्वारा वारदात की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध को दे दी गई है। जानें घटना पर पुलिस ने क्या कहा-
Source link
जालंधर में इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी के साथ लूट:कार से 10 लाख रुपए ले जाने का दावा, पुलिस मौके पर पहुंची, CCTV खंगाले जा रहे
