Headlines

जालंधर में एक्साइज टीम से विवाद के बाद चली गोलियां:ADCP बोले- चार लोगों पर नामजद पर्चा दर्ज,एक गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी




जलंधर के भार्गव कैंप इलाके में एक्साइज टीम और शराब तस्करों के बीच हुई धक्का-मुक्की के बाद चली गोलियों से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक खोल बरामद किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। इस पूरे घटनाक्रम पर में भार्गव थाने में पर्चा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने संदीप पावा को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाई तो स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर लिया है। इसके अलाव स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव (पीपीएस) ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग की टीम ने भार्गव कैंप इलाके में छापेमारी की। टीम ने वहां से बोनी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया और मौके से रिकवरी भी की।
दो पक्षों में विवाद बढ़ा, गोलियां चली कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस और एक्साइज विभाग की प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते गोलियां चल गईं। घटना की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू की। पुलिस ने चार लोगों पर नामजद किया FIR पुलिस ने इस मामले में धारा 109 (पुराणी धारा 307 – हत्या का प्रयास), आर्म्स एक्ट और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने की धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 198 दर्ज की है। इस प्राथमिकी में संदीप पावा, बोनी, धोता और डीसी को नामजद किया गया है, जबकि 10 से 12 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने फिलहाल संदीप पावा को हिरासत में ले लिया है। घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों के लाइसेंस की जांच की जा रही है और बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
चाचा नामक व्यक्ति करता था शराब के अवैध कारोबार
वही इस मामले में बीजेपी नेता शीतल अंगुराल के अनुसार, भार्गव कैंप में एक्साइज विभाग की टीम ‘चाचा’ नाम के एक व्यक्ति को शराब के अवैध कारोबार के मामले में पकड़ने आई थी। जब टीम आरोपी को हिरासत में लेकर जाने लगी, तो मुलाजिम उसके साथ मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे स्थानीय नेता संदीप पावा ने देखा कि आरोपी वृद्ध है और उसके पेट पर मेडिकल पाउच लगा हुआ है।
संदीप पावा ने मानवीय आधार पर एक्साइज टीम और उनके साथ आए ठेकेदारों के करिंदों से कहा कि आरोपी बीमार है, इसलिए उसे पीटें नहीं बल्कि सीधे थाने ले जाएं। इस बात को लेकर एक्साइज टीम के साथ आए करिंदों और संदीप पावा के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ठेकेदारों के कारिंदों की तरफ से गोलियां चला दी गईं। गोलियों की आवाज सुनकर संदीप पावा का भतीजा (चाचा का लड़का) अपने परिवार को बचाने के लिए बाहर आया। उसने अपने सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई। शीतल अंगुराल ने स्पष्ट किया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि संदीप पावा खुद खाली हाथ थे और उन्होंने कोई हथियार नहीं चलाया था। पुलिस करे निष्पक्ष जांच अंगुराल ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि वे किसी भी नशा तस्कर के पक्ष में नहीं हैं। लेकिन बीमार व्यक्ति के प्रति सहानुभूति जताने पर यदि संदीप पावा पर कोई झूठा पर्चा दर्ज करने की कोशिश की गई, तो इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *