Headlines

जालंधर में खाने के ऑर्डर को लेकर हंगामा:दुकानदार और ग्राहक में जमकर नोकझोक, पुलिस ने मामला को शांत कराया




जालंधर के प्रसिद्ध इलाके मॉडल हाउस स्थित ‘डेविल मोमोज’ के बाहर खाने के ऑर्डर और सर्विस को लेकर ग्राहकों और दुकान संचालकों के बीच तीखी झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर लोगों का भारी जमावड़ा लग गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद लोगों द्वारा रिकॉर्ड किया गया।
घटना की मुख्य वजह ग्राहक द्वारा दिए गए खाने के वेज मो ऑर्डर पर चिकन मोमोज देने पर हंगामा हो गया। इस ऑर्डर में हुई गड़बड़ी को लेकर ग्राहक और दुकान के कर्मचारियों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हंगामे में बदल गई।
हंगामें की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हंगामे की सूचना मिलते ही मौक पर आईओ जगरूप नाम के व्यक्ति मौके पर पहुंचे। जो मामले को शांत कराने की कोशिश कर रहे है। ग्राहक का आरोप था कि उन्हें सही सामान नहीं दिया गया और सवाल पूछने पर दुकानदारों का व्यवहार गैर-जिम्मेदाराना था।
दुकानदार और ग्राहक में जमकर बहस हुई विवाद के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। दुकानदार और ग्राहक में जमकरनोकझोंक और बहस होती साफ दिखाई दे रही है। ग्राहक लगातार सही सर्विस न मिलने और पैसों के लेन-देन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे। मॉडल हाउस जैसे व्यस्त बाजार में हुए इस हंगामे के कारण राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाने-पीने के आउटलेट्स पर ग्राहकों के साथ सही तालमेल बेहद जरूरी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *