![]()
जालंधर में पंजाब सरकार की तरफ से श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो करवाए जाएंगे। सितंबर में जालंधर जिले में विभिन्न स्थानों पर 6 शो होंगे। बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत तथा पंजाब पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने डीसी दफ्तर कॉम्प्लेक्स की मीटिंग हॉल में अधिकारियों और संत समाज के सदस्यों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ड्रोन शो से श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं को प्रस्तुत किया जाएगा।जालंधर जिले में होने वाले 6 शो सिटी, नकोदर, शाहकोट, फिल्लौर, आदमपुर और करतारपुर क्षेत्र को कवर करेंगे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को बड़े स्तर पर मनाने के लिए ऐतिहासिक पहल की है। इसके तहत डाक्यूमेंट्री फिल्में भी दिखाई जाएंगी, पौधे लगाने के अभियान, कीर्तन दरबार, सेमिनार और मैराथन जैसे कार्यक्रम पहले ही करवाए जा चुके हैं। 2026 के अंत तक जारी रहेंगे कार्यक्रम
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अगले चरण में ड्रोन शो, साइक्लोथॉन, शोभा यात्राएं और अन्य कार्यक्रम शामिल होंगे, जो साल 2026 के अंत तक जारी रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी के महान उपदेशों को आम लोगों तक पहुंचाना और विश्व-व्यापी भाईचारा, सामाजिक समानता तथा सद्भावना पर आधारित समानता वाले समाज को प्रोत्साहित करना है। आयोजनों में सहयोग का दिया भरोसा संत समाज के प्रमुख सदस्यों, जिनमें संत निर्मल दास जी जौड़े वाले, बहन संतोष जी और खुरालगढ़ साहिब से संत सतविंदर हीरा जी शामिल थे, ने सरकार के प्रयासों की सराहना की और आयोजनों में अपना पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
Source link
जालंधर में गुरु रविदास प्रकाश पर्व पर होंगे ड्रोन शो:सितंबर में 6 शो करवाए जाएंगे, तैयारियों पर मंथन; शोभायात्रा-साइक्लोथॉन भी होंगे
