Headlines

जालंधर में डेढ़ KG चिट्टे के साथ कपड़ा व्यापारी अरेस्ट:ANTF की अमृतसर बाइपास के पास कार्रवाई, आरोपी 10वीं पास; जल्द होना चाहता था अमीर




पंजाब पुलिस के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), जालंधर रेंज ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस टीम ने एक नशा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 536 ग्राम हेरोइन और एक हीरो डेस्टिनी स्कूटी बरामद की है।
मामले की जानकारी देते हुए एएनटीएफ जालंधर रेंज की एआईजी वत्सला गुप्ता (आईपीएस) ने बताया कि यह कार्रवाई एएनटीएफ पंजाब के एडीजीपी निलाभ किशोर (आईपीएस) और डीएसपी बिक्रमजीत सिंह के दिशा-निर्देशों पर की गई है।
इसी अभियान के तहत 23 जुलाई 2026 को टीम ने अमृतसर बाईपास पर इंडिया गेट से आगे बिजली ग्रिड के सामने खाली जगह पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी अमनदीप शर्मा उर्फ डॉन को दबोच लिया। आरोपी अमनदीप शर्मा उर्फ डॉन पुत्र राजिंदर कुमार, गली नंबर 9, आजाद नगर छेहरटा, जिला अमृतसर का रहने वाला है। उसकी स्कूटी (नंबर PB-02-FG-4276) से हेरोइन बरामद होने के बाद एएसआई मनजीत सिंह द्वारा थाना एएनटीएफ, एसएएस नगर (मोहाली) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। आरोपी के नेटवर्क का पता लगा रही एंटी नारकोटिक्स टीम
प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह 10वीं पास है और कपड़ों का व्यापार करता है। कपड़े के काम के बजाय जल्दी अमीर बनने, कम समय में ज्यादा पैसे कमाने और अपने महंगे शौक पूरे करने के लालच में वह हेरोइन तस्करी के काले धंधे में उतर गया। पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि इस नशा सप्लाई के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों का खुलासा किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *