Headlines

जालंधर में बारिश से बदला मौसम, उमस से राहत:सवान के पहले सोमवार की बारिश,4 अगस्त तक यलो अलर्ट जारी




जालंधर में दोपहर के समय हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया, बारिश होने के बाद जालंधर के तापमान में गिरावट आ गई। वहीं, पठानकोट में सुबह से ही मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण राज्य के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 3 और 4 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम के बावजूद लोगों और श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। जालंधर में दोपहर के समय हुई बारिश से उमस से राहत मिली है।, यह सावन के पहले सोमवार की पहली बारिश है। जिससे दिनभर की उमस के बाद हुई इस बारिश ने शहरवासियों को बड़ी राहत दी। सड़कों और पार्कों में मौसम का लुत्फ उठाने के लिए लोग घरों से बाहर निकले। हालांकि, तेज बारिश के कारण शहर के कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।
बारिश के कुछ PHOTOS

मौसम विभाग का यलो अलर्ट और चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, 3 और 4 अगस्त को पंजाब के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से अपील की गई है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और बिजली चमकने या बादल गरजने के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे न खड़े हों। आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 5 और 6 अगस्त को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि, इन दिनों में बहुत भारी बारिश के आसार थोड़े कम हैं। आने वाले दिनों में रुक-रुक कर होने वाली इस बारिश से तापमान में गिरावट बनी रहेगी, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत मिलती रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *