Headlines

जींद में डिप्टी स्पीकर ने सुनी जनसमस्याएं:पेंशन, सफाई से संबंधित शिकायतें, डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने अफसरों को दिए समाधान के निर्देश




हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने शुक्रवार को जींद में अपने निवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याएं और शिकायतें उनके समक्ष रखीं। विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से आए नागरिकों ने सड़क, शिक्षा, सफाई, पेंशन तथा अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी मांगों को भी डिप्टी स्पीकर के सामने रखा। समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश डॉ. मिड्ढा ने प्रत्येक व्यक्ति की बात को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनसामान्य से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता देने और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य अंत्योदय की भावना के साथ प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी योजना के लाभ से वंचित न रहे। मिड्‌ढा बोले- प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए चल रही योजनाएं उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन योजनाओं का लक्ष्य आमजन के जीवन को सुगम बनाना और जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त करना है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई आमजन से सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे रखने का अवसर मिलता है और संबंधित विभागों को भी जमीनी स्तर की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र के विकास को निरंतर आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *