Headlines

जींद में नाबालिग छात्रा से पड़ोसी युवक की छेड़छाड़:ढाई साल के भाई को बनाता था मोहरा; पहले भी पोस्को में जा चुका जेल




जींद में पड़ोसी युवक द्वारा 12वीं पास नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी नाबालिग के ढाई साल के भाई को चीज खिलाने के बहाने अपने साथ ले जाता और रेलवे लाइन पर खड़ा होकर छात्रा को फोन पर बात करने के लिए विवश करता। आरोपी इससे पहले भी पोस्को के मामले में जेल जा चुका है। युवक की करतूत सामने आने के बाद पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परेशानी पूछने पर टालती रही बेटी शहर थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस को शिाकयत दी। जिसमें बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है। छोटा बेटा करीब ढाई साल का है तथा बेटी ने इसी साल 12वीं पास की है। पिछले कई माह से उसकी बेटी परेशान दिख रही थी। जिसके बारे में कई बार पता लगाने का प्रयास किया, परंतु बेटी अक्सर उन्हें टालती रही। जब बेटी ज्यादा परेशान रहने लगी तो हमने उसके परेशानी जानने के लिए जोर डाला। जोर डालने पर बताई पड़ोसी की करतूत बेटी ने बताया कि पड़ोसी युवक पिछले कई माह से रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर परिवार को मारने की धमकी देता है। वह छोटे भाई को चीज दिलाने के बहाने लेकर जाता है और रेलवे लाइन पर खड़ा होकर उसे फोन पर बात करने की जिद्द करता है। ऐसा नहीं करने पर भाई को मारने की धमकी देता है। इतना ही नहीं किसी को बताने पर बड़े भाई को मारने की धमकी देता है। पड़ोसी युवक की हरकतों के कारण ही वह परेशान रहती है। आरोपी लुहार(मुस्लिम) समुदाय से संबंध रखता है। दो साल पहले बहन की ससुराल में वारदात पिता ने बताया कि आरोपी की बहन रोहतक के पास एक गांव में शादीशुदा है। करीब दो साल पहले वहां उसने ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया था। जिसके चलते वह जेल में भी रह चुका है तथा पिछले दिनों 2 लाख रुपए में समझौता हुआ था। मोहल्ला के एक- दो युवक और गलत कामों में उसका साथ देते हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी की हरकतों के कारण उसकी बेटी ने आगे एडमिशन भी नहीं लिया और शारीरिक रूप से कमजोर भी हो गई। बेटी के बताने पर युवक को समझाने का भी प्रयास किया, परंतु वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जिसके चलते हमें शिकायत करनी पड़ी। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी के भाई ने भी बंगाल निवासी एक परिवार की बेटी को भगाकर शादी की हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *