Headlines

जींद में ₹1.80 लाख कैश-जेवर लेकर महिला फरार:पति ने घर में रखी थी लोन की राशि; रिश्तेदार पर बहलाने का आरोप




जींद जिले के हाट गांव में एक महिला घर से नकदी और सोने के जेवरात लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित पति ने अपने एक रिश्तेदार पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने और इस पूरी वारदात में एक अन्य महिला रिश्तेदार के शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सफीदों सदर थाना में दी शिकायत में हाट गांव निवासी नसीब ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। उन्होंने किसी काम के लिए लोन लेकर घर में 1 लाख 80 हजार रुपए नकद रखे थे। इसके अलावा घर में डेढ़ तोला सोना भी मौजूद था। नसीब का आरोप है कि उनके परिवार का सदस्य रवि उनकी पत्नी को गुमराह कर यह नकदी और गहने भी साथ ले गया। साजिश में महिला भी शामिल नसीब ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि यह घटना 21 अगस्त की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुई। उन्होंने कहा कि इस पूरी साजिश में सुनीता नामक महिला भी शामिल है, जिसकी शह और सलाह पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। नसीब ने अपनी पत्नी और सामान की अपने स्तर पर आसपास और रिश्तेदारी में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस सदर थाना सफीदों पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि और साजिशकर्ता महिला के खिलाफ BNS की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लापता महिला और नकदी-जेवरात की बरामदगी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और मामले की गहनता से जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *