Headlines

जेल में कैदी की मौत, दुकान से पायल चोरी:घर से निकली विवाहिता वापस लापता; पढ़िए- जोधपुर शहर की क्राइम की खबरें




जोधपुर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान 2 करोड़ की रंगदारी मांगने, जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, फर्जी प्लॉट गिरोह के पर्दाफाश समेत कई मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस की टीमें अब इन मामलों की पड़ताल और आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। जोधपुर के नागोरी गेट थाना क्षेत्र में स्थित जगदम्बा ज्वेलर्स से चांदी की पायलों का बॉक्स चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकान मालिक मुकेश सोनी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। सेंट्रल जेल में कैदी की मौत जोधपुर के रातानाडा थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल जेल में बंद विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। कैदी की मौत 2 अगस्त को हुई थी। अब पत्नी की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। मृतका की पत्नी लीला चौधरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में मामले की जांच कर रही है। फर्जी कागजात दिखाकर धोखाधड़ी का आरोप जोधपुर के भगत की कोठी थाने में फर्जी कागजात दिखाकर करोड़ों का प्लॉट बेचने और धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। कृष्णा नगर निवासी बृजमोहन आशिया ने थाने में रिपोर्ट दी। बताया कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज थमा दिए और पैसे हड़प लिए। पुलिस ने अर्जुन सोलंकी, हिम्मताराम, भंवरलाल समेत 6 आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) व आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। तेज स्पीड वाहन ने मारी टक्कर जोधपुर के बोरानाडा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। ईपीआईपी सर्किल के पास लापरवाही से वाहन चला रहे चालक ने प्रार्थी के भाई की बाइक को टक्कर मार दी। एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। 21 साल के युवक ने लगाया फंदा जोधपुर के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। कमला नेहरू नगर निवासी जोन मसीहा का शव घर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृग दर्ज कर जांच शुरू की है। 23 साल की विवाहिता हुई लापता जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र में खांगटा अस्पताल के पास से 23 साल की विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन जब देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों की रिपोर्ट पर बनाड़ थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *