![]()
जोधपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के संदेह में बड़ी कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दबिश के दौरान 16 लाख रुपए की नकदी बरामद करने के साथ तीन लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की हैं। पुलिस अब बरामद रकम के स्रोत और दोनों आरोपियों के मादक पदार्थ तस्करी से संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है। मामले में आगे की पूछताछ जारी है। दरअसल, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना पर DST टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की। मौके से मादक पदार्थ नहीं मिला, लेकिन 16 लाख रुपए से ज्यादा की नकद राशि बरामद की गई। वहीं पुलिस ने फॉर्च्यूनर, क्रेटा और किआ सेल्टोस गाड़ी सहित तीन वाहन भी जब्त किए। इस पूरी कार्रवाई का मौके पर मौजूद पिता-पुत्र ने विरोध किया। इस पर पुलिस ने उन्हें शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार किया।
मादक पदार्थ नहीं मिला तो 16 लाख की राशि पकड़ी थाना अधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि डीएससी टीम के जरिए सूचना मिली थी सीताराम नगर में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित कमाई का लेनदेन कर रहे हैं। इस पर टीम मौके पर पहुंची । यहां पर मादक पदार्थ तो नहीं मिला, लेकिन मौके से 16 लाख 25 हजार रुपए जब्त किए गए। इस पूरी कार्रवाई में विरोध करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं मौके से तीन लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की गई है। इस पूरे मामले में संबंधित विभाग को भी सूचित किया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि ये पैसे मादक पदार्थ की बिक्री से अर्जित किए गए थे। हालांकि, पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। बड़ी रकम मिलने के चलते संबंधित एजेंसियों को भी नियमानुसार सूचित किया जाएगा।
Source link
