Headlines

जोधपुर में नशे का सामान लेकर भागता बदमाश गिरफ्तार:1.130 किलोग्राम अफीम के दूध के साथ पकड़ा, घेरकर पकड़ा




जोधपुर की डांगियावास थाना पुलिस और क्राइम स्पेशल टीम (CST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.130 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध जब्त किया है। पुलिस ने मामले में नाथूराम (45) पुत्र खींयाराम जाति जाट निवासी रामनगर सालवा कलां को गिरफ्तार किया। सामान लेकर भागने लगा आरोपी डांगियावास थाना अधिकारी राजूराम काला ने बताया- रामनगर सालवा कलां में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना की जांच के लिए डांगियावास थाना पुलिस और CST की संयुक्त टीम आरोपी नाथूराम के ठिकाने पर पहुंची। एक व्यक्ति हाथ में सामान लेकर भागने लगा। पुलिस जाब्ते ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और उसे चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। अफीम का दूध बरामद तलाशी लेने पर आरोपी के पास मौजूद सामान में से 1.130 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *