Headlines

झज्जर में रिटायर्ड सैनिक ने खुद को मारी गोली, मौत:लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर घर के बाहर बैठे थे; जांच में जुटी पुलिस




झज्जर के चमनपुरा गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 72 वर्षीय पूर्व सैनिक ब्रह्मप्रकाश की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ब्रह्मप्रकाश ने घर के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मृतक ब्रह्मप्रकाश सेना से रिटायर पूर्व सैनिक थे। सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने पुलिस विभाग में भी अपनी सेवाएं दीं। पुलिस विभाग से भी सेवानिवृत्त होने के बाद वह गांव में रह रहे थे। घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के समय ब्रह्मप्रकाश घर के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज के बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हर एंगल से कर रही जांच पुलिस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले उनकी किसी से कोई बातचीत या विवाद तो नहीं हुआ था। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *