![]()
झज्जर नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए मुंडन करवाया और सरकार का पुतला दहन किया। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर सरकार के सामने आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। सरकार का पुतला दहन कर जताया रोष प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया। कर्मचारियों का कहना था कि आंदोलन के विभिन्न चरणों के बावजूद उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा। बोले- सरकार और सरकारी नुमाइंदे हमारे लिए मर चुके कर्मचारियों ने कहा, सरकार का पुतला दहन करने के बाद हमारे लिए सरकार और उसके सरकारी नुमाइंदे मर चुके हैं। इसी के प्रतीक के तौर पर हमने मुंडन करवाया है। कर्मचारियों के मुताबिक यह केवल विरोध नहीं, बल्कि सरकार के प्रति उनके आक्रोश को जाहिर करने का एक प्रतीकात्मक तरीका है। पूरे हरियाणा में आंदोलन का असर नगर पालिका कर्मचारी संघ के आदेश के अनुसार प्रदेशभर में सफाई कर्मचारियों द्वारा अलग-अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। झज्जर में भी कर्मचारियों ने मुंडन और पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
Source link
झज्जर में सफाई कर्मचारियों ने कराया मुंडन:सरकार का पुतला फूंका: बोले- हमारे लिए सरकार और सरकारी नुमाइंदे मर चुके हैं
