झांसी में 6 बांधों के गेट खोले गए:सुकुवां-ढुकुवां, पारीछा डैम ओवरफ्लो, लहचूरा और पहाड़ी बांध से भी पानी छोड़ा




झांसी समेत आसपास के क्षेत्र में हो रही बारिश से बेतवा समेत अन्य नदियां उफान पर है। नदी के बहाव में तेजी आने के बाद ललितपुर के राजघाट और माताटीला बांध के गेट खोले गए हैं, जबकि झांसी में सुकुवां-ढुकुवां, पारीछा, पहाड़ी, लहचूरा, बड़वार और कुरार बांध के गेट खोल दिए गए। माताटीला बांध से छोड़ा गया पानी लगभग 3 दिन में हमीरपुर के रास्ते प्रयागराज पहुंचेगा। पिछले 48 घंटे में हुई भारी बारिश से बेतवा के अलावा पहूज, सुखनई, लखेरी और धसान समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा है। 3 बाधों की तस्वीर
माताटीला के 18 गेट खोले गए हैं बेतवा के जलस्तर में तेजी आने पर मंगलवार को राजघाट और माताटीला बांध के गेट खोल दिए गए थे। बुधवार रात तक राजघाट बांध से 54 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए सात गेट खोले गए। वहीं, माताटीला बांध के 18 गेट दो फीट की ऊंचाई तक खोलकर 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। माताटीला से पानी छोड़े जाने के बाद पारीछा और सुकुवां-ढुकुवां में भी पानी का बहाव तेज हो गया। पारीछा और सुकुवां-ढुकुवां बांध से भी करीब 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, लहचूरा से 42 हजार, पहाड़ी से 42 हजार, कुरार से 482 और बड़वार बांध से 120 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। खतरे के निशान से अभी 11.82 मीटर नीचे बेतवा तेज बहाव के बावजूद बेतवा नदी अभी खतरे के निशान से 11.82 मीटर नीचे बह रही है। बाढ़ बचाव एवं राहत नियंत्रण कक्ष के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार शाम नोटघाट में बेतवा का जलस्तर 193.180 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरे का निशान 205 मीटर है। वहीं, कालपी में यमुना का जलस्तर 97.990 मीटर रहा, जबकि खतरे का निशान 108 मीटर है। नदी किनारे गांवों में चेतावनी बोर्ड लगाएं बेतवा के तेज बहाव को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य के लिए अलर्ट जारी किया गया है। नोडल अधिकारी बृजेश कुमार पोरवाल ने बताया कि बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। ऐसे में लोगों को बांध और नदियों के किनारे जाने से बचना चाहिए। नदी किनारे बसे गांवों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पिछले सालों में बांधों से पानी छोड़े जाने के दौरान बाढ़ जैसी स्थिति वाले गांवों को चिह्नित कर वहां बचाव की तैयारियां चाक-चौबंद रखने और गांवों का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, नदी किनारे गांवों में चेतावनी बोर्ड लगाने के लिए भी कहा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *