Headlines

झालावाड़ में नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने पदभार संभाला:स्वच्छता और विकास को बताया प्राथमिकता, आतिशबाजी से हुआ स्वागत




झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद गुरुवार को नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने पदभार संभाला। यह समारोह नगर परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी झालावाड़ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर इसमें मुख्य अतिथि थे। नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नगर परिषद आयुक्त कौशल कुमार कटुमरा ने राजेश गुर्जर को पदभार ग्रहण करवाया। इसके बाद सभापति गुर्जर ने नगर परिषद परिसर में गणेश प्रतिमा के सामने पूजा की। फिर उन्होंने विधि-विधान से सभापति कक्ष में अपना कार्यभार संभाला। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और आतिशबाजी कर खुशी जताई। पदभार संभालने के बाद सभापति राजेश गुर्जर ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्राथमिकता से काम होगा। उन्होंने बताया कि झालावाड़ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना उनकी मुख्य प्राथमिकताओं में है। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। साथ ही, हर वार्ड में घर-घर कचरा इकट्ठा करने की व्यवस्था की निगरानी भी प्रभावी ढंग से की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के विकास के लिए जल्द ही एक रोडमैप तैयार होगा। वार्डवार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर नवनिर्वाचित उपसभापति फारूक अहमद ने भी पदभार संभाला। समारोह में भाजपा और कांग्रेस के पार्षद, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान स्वागत-सम्मान को लेकर एक युवा नेता की नाराजगी भी कुछ देर के लिए चर्चा में रही, हालांकि बाद में यह मामला शांत हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *