![]()
झुंझुनूं में सफाई व्यवस्था और कचरा उठाने की शिकायत लेकर भाजपा और निर्दलीय पार्षद नगर परिषद पहुंच गए। जहां पर सफाई निरीक्षक (एसआई) और पार्षदों के बीच तीखी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि आयुक्त के कक्ष में ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और काफी देर तक कहासुनी चली। हालांकि, बाद में नगर परिषद आयुक्त राकेश कुमार ने मामला शांत कराया। सफाई की शिकायत लेकर पहुंचे थे पार्षद भाजपा और निर्दलीय पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल शहर में सफाई व्यवस्था और कचरा उठाने की समस्या को लेकर आयुक्त राकेश कुमार से मिलने पहुंचा था। पार्षदों का कहना था कि कई इलाकों में नियमित सफाई नहीं हो रही है और कचरा उठाने को लेकर भी परेशानी आ रही है। पार्षदों ने सफाई निरीक्षक नीरज पर भी आरोप लगाया कि सफाई से जुड़ी समस्या बताने के लिए फोन करने के बावजूद एसआई फोन नहीं उठाते हैं। जनप्रतिनिधियों का कहना था कि वार्ड में सफाई व्यवस्था से जुड़ी शिकायत आने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी से संपर्क करना पड़ता है। इसी के साथ एसआई की शिकायत करने वाले एक पार्षद प्रतिनिधि से उनकी पहचान पूछे जाने की बात सामने आई। जिसपर प्रतिनिधि और पार्षद पक्ष ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए विरोध किया। मामला बढ़ता देख आयुक्त राकेश कुमार ने बीच में बोलकर दोनों पक्षों को शांत कराया। आयुक्त बोले- बहस जैसी कोई बात नहीं आयुक्त राकेश कुमार का कहना है कि- कोई खास बात नहीं थी। सफाई व्यवस्था की बात थी। बहस जैसी कोई बात नहीं थी। आपस में सभी बैठकर बातें कर रहे थे। उन्होंने समस्याओं को दूर करने और शहर में कचरा उठाने की व्यवस्था बेहतर करने का आश्वासन भी दिया है। ये रहे मौजूद प्रतिनिधिमंडल में पार्षद अशोक प्रजापति, रोहन सैनी, इदरीश अली, मनोज सैनी, योगेंद्र योगी, रामकरण सैनी सहित अन्य पार्षद व प्रतिनिधि शामिल थे।
Source link
झुंझुनूं में सफाई को लेकर नगर परिषद में हंगामा:पार्षद और सफाई निरीक्षक में बहस, आयुक्त को करना पड़ा बीच-बचाव
